Advertisement

नागपुर में डॉ. सचिन ढोमणे को ‘महाराष्ट्र सुवर्ण रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित 

समाचार शेयर करें

नागपुर में डॉ. सचिन ढोमणे को ‘महाराष्ट्र सुवर्ण रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित 

नागपुर प्रति (अभिषेक,बंटी शर्मा)

नागपुर, दिनांक 3 मई 2026: महाराष्ट्र स्वर्णकार संस्था के ‘रजत महोत्सव’ तथा ‘सुवर्णालंकार’ पत्रिका के 30 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सर्वशाखीय, राज्यस्तरीय ‘सोनार महोत्सव 2026’ में पुलगांव के सुप्रसिद्ध डॉ. सचिन ढोमणे को प्रतिष्ठित ‘महाराष्ट्र सुवर्ण रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।यह भव्य पुरस्कार समारोह रविवार, 3 मई 2026 को कविवर्य सुरेश भट सभागार, नागपुर में आयोजित राज्यस्तरीय महिला मेळावे के दौरान संपन्न हुआ।संस्था के संस्थापक/संपादक पुरुषोत्तम कावळे, मुख्य संपादक प्रकाश माधने तथा अध्यक्ष विलास बांगरे के हस्तों डॉ. सचिन ढोमणे को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।”आपकी उपलब्धियों की सुगंध और सेवा का प्रकाश आपके कार्यों से सदैव प्रसारित होता रहा है। आपके अद्वितीय योगदान के सम्मान स्वरूप ‘महाराष्ट्र सुवर्ण रत्न पुरस्कार’ प्रदान करते हुए हमें गर्व का अनुभव हो रहा है,” ऐसे शब्दों में प्रशस्ति-पत्र के माध्यम से डॉ. ढोमणे के कार्यों की सराहना की गई।महाराष्ट्र स्वर्णकार संस्था के 25 वर्ष तथा ‘सुवर्णालंकार’ के 30 वर्ष पूर्ण होने के इस अवसर पर राज्यभर से बड़ी संख्या में स्वर्णकार समाज के सदस्य एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।डॉ. सचिन ढोमणे पुलगांव क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने सामाजिक, शैक्षणिक एवं चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। उनके इस सम्मान पर पुलगांव सहित पूरे जिले में खुशी की लहर है और उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!