Advertisement

अभिषेक उर्फ बंटी शर्मा बने आई.एच.आर.ए. के नागपुर जिला अध्यक्ष

समाचार शेयर करें

अभिषेक उर्फ बंटी शर्मा बने आई.एच.आर.ए. के नागपुर जिला अध्यक्ष

नागपूर (प्रतिनिधी) आंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघटन (आई.एच.आर.ए.) की ओर से नागपुर के रविभवन में आयोजित कार्यक्रम में अभिषेक शर्मा को नागपुर जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति संगठन के राज्य अध्यक्ष मंगेश चोरे पाटील द्वारा केंद्रीय अध्यक्ष डेव्हिड राज तथा उपाध्यक्ष जोसब मलबारी के आदेशानुसार प्रदान की गई।

इस अवसर पर माजी सहायक पुलिस अधीक्षक रवींद्र कान फाडे , माजी कार्यकारी अभियंता सतीश अंबोरे विशेष रूप से उपस्थित रहे। राज्य अध्यक्ष मंगेश चौरे पाटील ने अभिषेक शर्मा को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में देवल विधानी, अभिजित शर्मा, आशुतोष शर्मा, रुद्रा शर्मा, श्लोक शर्मा , वसीम अली, इम्रान शेख, करण ठाकूर , प्रकाश डोडानी, सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान मान्यवरों ने संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा मानवाधिकार के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अभिषेक उर्फ बंटी शर्मा ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। वहीं उपस्थित लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई

दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!