Advertisement

चलिए पुरानी नगर परिषद… इरशाद भाई का सट्टा फिर शुरू…

समाचार शेयर करें
चलिए पुरानी नगर परिषद…

इरशाद भाई का सट्टा फिर शुरू…

वर्धा (मंगेश चोरे पाटील): खबरें लिखिए या कुछ भी कर लीजिए, वर्धा में अवैध धंधे बंद होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण सामने आया है। कुछ दिन पहले प्रकाशित खबर के बाद पुरानी नगर परिषद की आड़ में चल रहा इरशाद का सट्टा बाजार बंद हो गया था।

लेकिन अब, “धंधा बंद कर देंगे” ऐसा दिखाने के बाद कुछ दिनों तक शांत रहा यह सट्टा बाजार आज फिर से शुरू हो गया है। इसके चलते सट्टा लगाने वालों में भारी खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।

आज सुबह से ही बड़े स्तर पर तैयारी कर, एक तरफ “भाऊ”, दूसरी तरफ “भाऊ” और तीसरी तरफ इरशाद भाई अपने सट्टा बाजार को जोर-शोर से चलाते हुए दिखाई दिए।

सूत्रों के अनुसार, कुछ लोगों ने उन्हें “बिना डर के शुरू करो” ऐसा भरोसा दिया है। इसी वजह से दोबारा धंधा शुरू करने की बात इरशाद भाई के हवाले से कही जा रही है।

अब इरशाद भाई का सट्टा फिर शुरू होने से पुरानी नगर परिषद परिसर में फिर से हलचल और खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

पोलिस प्रशासन या बंद करनेके प्रयास कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!