Advertisement

अब पूरी नगरपरिषद की मतगणना 21 दिसंबर को होगी

समाचार शेयर करें

अब पूरी नगरपरिषद की मतगणना 21 दिसंबर को होगी

न्यायालय ने 3 दिसंबर की मतगणना स्थगित की**

वर्धा (पंचनामा न्यूज़ एजेंसी)
आज संपन्न हुई नगरपरिषद चुनाव की वोटिंग के परिणाम पहले 3 दिसंबर को घोषित किए जाने वाले थे, लेकिन अब न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मतगणना 21 दिसंबर को करने का आदेश दिया है।

सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में आधिकारिक आदेश अभी तक वृत्त कार्यालय में प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन न्यायालय ने यह निर्णय स्पष्ट रूप से घोषित किया है।

राज्य की कई नगरपरिषदों और नगरपंचायतों के चुनाव अभी लंबित हैं। कुछ स्थानों पर दाखिल याचिकाओं के आधार पर 24 नगरपंचायती चुनाव 20 दिसंबर को होने वाले हैं।

ऐसी स्थिति में अगर 3 दिसंबर को मतगणना की जाती, तो इन चुनावों पर प्रभाव पड़ सकता है  ऐसा न्यायालय ने अपने निरीक्षण में कहा है।

इसी कारण, सभी नगरपरिषदों की सामूहिक मतगणना 21 दिसंबर को ही की जाए, ऐसा निर्देश न्यायालय द्वारा दिया गया है।

इसके साथ ही, इस पूरे मामले का अंतिम निर्णय 10 दिसंबर को सुनाया जाएगा, ऐसी भी जानकारी सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!