“हमारी भूल… कमल का फूल.एक ग्रुप ने बाजी पलटी.
शिवसेना को कई लोगों का खुला समर्थन
व्यापारी सभा में भी बजे शंख ?

वर्धा (मंगेश चोरे पाटील)
वर्धा में पालकमंत्री पंकज भोयर के अचानक बढ़ते तीव्र विरोध के कारण अनेक मान्यवरों ने भारतीय जनता पार्टी के नगराध्यक्ष पद के उम्मीदवार का जोरदार विरोध करते हुए शिवसेना (शिंदे गुट) को खुला समर्थन दिया है। व्यापारी वर्ग और हिंदीभाषी समाज ने खुले तौर पर शिवसेना के रविकांत बालपांडे को समर्थन दे दिया है, जिससे यह स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि पालकमंत्री का उम्मीदवार अब पीछे पड़ सकता है।
आज हुई व्यापारी बैठक में वर्धा बाज़ार क्षेत्र के सभी प्रमुख व्यापारी विशेष रूप से उपस्थित थे। खास बात यह रही कि भारतीय जनता पार्टी और पूर्व पालकमंत्री सुधीरभाऊ मुनगंटीवार के निकटवर्ती माने जाने वाले पूर्व जिला परिषद सदस्य सुनील राऊत ने
रविकांत बालपांडे से विशेष मुलाकात कर अपना खुला समर्थन घोषित किया। बातचीत के दौरान उन्होंने भविष्य में भी शिवसेना के साथ रहने के संकेत दिए।
जिले के पालकमंत्री पंकज भोयर पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के साथ जीवनभर काम करने वाले निष्ठावान नगरसेवकों को उमेदवारी न देकर, अपनी संस्था में काम करने वाले कर्मचारियों और चापलूसों को टिकट दिया। इसी कारण कई लोगों ने भाजपा के तंबू को राम-राम कर दिया।
शहर में सोशल मीडिया पर एक बड़ा समूह भी तेजी से उभरकर सामने आया है — “हमारी भूल… कमल का फूल”।
यह सारे घटनाक्रम और संकेत स्पष्ट दर्शाते हैं कि भाजपा उम्मीदवार की हार तय होती दिखाई दे रही है।
यहां तक कि आगे चलकर मंत्रिपद भी हाथ से जा सकता है? ऐसी चर्चा पूरे शहर में जोर पकड़ रही है।














Leave a Reply