Advertisement

बलात्कार प्रकरण में कथित पत्रकार की जमानत अर्जी पर अदालत ने दी अगली तारीख

समाचार शेयर करें

Screenshot

बलात्कार प्रकरण में कथित पत्रकार की जमानत अर्जी पर अदालत ने दी अगली तारीख

वर्धा (मंगेश चोरे पाटील) :

वर्धा के कथित पत्रकार किशोर करंजेकर के खिलाफ दर्ज बलात्कार मामले में अदालत ने जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए अगली तारीख तय की है। जानकारी के अनुसार, इस मामले में 3 जुलाई को अगली सुनवाई होगी।  किशोर करंजेकर पिछले कुछ दिनों से वर्धा जेल में है। एक महिला द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर रामनगर पुलिस ने जांच के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।शिकायत के अनुसार, आरोपी ने महिला को शादी का भरोसा देकर विश्वास में लिया और उसके साथ शोषण किए जाने का आरोप लगाया गया है। महिला ने दबाव बनाने और धमकी दिए जाने की बात भी अपनी शिकायत में कही है।मामला सामने आने के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने जांच की और वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर भी मामले की पड़ताल की गई। जांच के बाद रामनगर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया।इस मामले में अदालत में जमानत आवेदन पर सुनवाई हुई। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता महिला का न्यायालय में बयान दर्ज किया गया है। महिला ने अपने बयान में जमानत मिलने पर अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की होने की जानकारी सामने आई है।अब इस मामले में अदालत के अगले निर्णय पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!