Advertisement

वर्धा में बड़ा खुलासा: नगर परिषद की पुरानी इमारत में चल रहा था सट्टा अड्डा, 6 गिरफ्तार!

समाचार शेयर करें
वर्धा में बड़ा खुलासा: नगर परिषद की पुरानी इमारत में चल रहा था सट्टा अड्डा, 6 गिरफ्तार!

वर्धा | शहर के व्यस्त इलाके पटेल चौक में स्थित पुरानी नगर परिषद इमारत अब अवैध गतिविधियों का अड्डा बन चुकी थी। इसी गुप्त सूचना पर स्थानीय अपराध शाखा (LCB) ने धड़कन बढ़ा देने वाली कार्रवाई करते हुए चलते सट्टा अड्डे पर छापा मारकर 6 आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।30 अप्रैल 2026 को LCB की टीम अवैध धंधों के खिलाफ पेट्रोलिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से पुख्ता जानकारी मिली कि पुराने नगर परिषद भवन के नीचे सट्टा पट्टी का बड़ा खेल चल रहा है। बिना समय गंवाए पुलिस ने जाल बिछाया और मौके पर दबिश दी।इस पूरे अवैध कारोबार का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है शेख शहजाद उर्फ समीर सलाम शेख (35, हावलदारपुरा), जो अपने साथियों के साथ मिलकर सट्टा चला रहा था।शेख शहजाद उर्फ समीर सलाम शेख (35)निषाद अली शौकत अली (38)नवयुग नामदेव नागराले (63)रितेश शत्रुधन नखले (36)प्रशांत शंकरराव जमनकर (36)सुजीत वसंतराव सोनुले (49)पुलिस ने आरोपियों के पास से:₹28,490 नकद सट्टा पर्चियां2 डॉट पेन1 एंड्रॉइड मोबाइल1 कीपैड मोबाइल कुल जब्ती: ₹36,490 का मुद्देमाल सभी आरोपियों के खिलाफ वर्धा शहर पुलिस स्टेशन में महाराष्ट्र जुआ अधिनियम की धारा 12(अ) के तहत मामला दर्ज किया गया है।यह सटीक ऑपरेशन पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में, LCB के पुलिस निरीक्षक विनोद चौधरी और उनकी टीम द्वारा अंजाम दिया गया इतने व्यस्त इलाके में, सरकारी इमारत के अंदर खुलेआम सट्टा कैसे चल रहा था? क्या और भी बड़े नेटवर्क का खुलासा बाकी है?

 पंचनामा न्यूज़ की नजर इस मामले पर बनी रहेगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!